PM मोदी देने वाले हैं न्यू ईयर गिफ्ट, इस रूट पर जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 23, 2022, 11:57 AM IST

Vande Bharat Express: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने कहा था कि 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य पूरी तरह से पटरी पर है।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार जल्द ही पश्चिम बंगाल में रहने वाले लोगों को न्यू ईयर गिफ्ट (New Year Gift) दे सकती है। 30 दिसंबर 2022 को पश्चिम बंगाल को पूर्वी भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के रूप में नए साल का तोहफा मिलने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उत्तर बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) तक इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी वर्चुअली हावड़ा स्टेशन से जोका-बीबीडी बाग मेट्रो कॉरिडोर (Joka-BBD Bag Metro corridor) के जोका-तारातला खंड का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

vande bharat

Vande Bharat Express: PM मोदी देने वाले हैं न्यू ईयर गिफ्ट

क्या होगा ट्रेन का रूट?

End of Feed