PPF अकाउंट ट्रांसफर करना है? जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

नौकरी बदलना हो, शहर शिफ्ट करना हो या सिर्फ बैंक बदलना ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है कि हमारे निवेश का क्या होगा। PPF एक ऐसा निवेश है जो आप किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर शुरू करते हैं, लेकिन अगर आपने पोस्ट ऑफिस में शुरू किया है और नौकरी या अन्य किसी कारण के चलते शहर बदल रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। इसमें हमने ये बताया है कि आप आपने PPF अकाउंट कैसे ट्रासंफर करा सकते हैं?

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) भारत में सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश स्कीम में से एक है। इस योजना पर मिलने वाला ब्याज तय और गारंटीड होता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो कम रिस्क के साथ लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं। PPF खाता किसी भी बैंक शाखा या डाकघर में खोला जा सकता है। अच्छी बात यह है कि अगर आप नौकरी या शहर बदलते हैं, या सिर्फ बैंक बदलना चाहते हैं, तो आप अपना PPF खाता आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ट्रांसफर एक बैंक शाखा से दूसरी शाखा, एक बैंक से दूसरे बैंक या डाकघर से बैंक में भी किया जा सकता है।

Provident Fund

कैसे ट्रांसफर करें PPF अकाउंट?

अपने PPF खाते को ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी मौजूदा बैंक या डाकघर शाखा में जाकर पासबुक के साथ संपर्क करना होता है। वहां से आपको PPF ट्रांसफर रिक्वेस्ट फॉर्म भरना होता है, जिसमें उस नई शाखा या बैंक का नाम और पता स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी है जहां आप खाता ट्रांसफर करना चाहते हैं। फॉर्म जमा करने के बाद बैंक या डाकघर आपको एक पावती रसीद देता है, जिसे भविष्य के लिए संभालकर रखना चाहिए।

End of Feed