होम लोन की EMI कम करनी है? जानें कितनी बार स्विच कर सकते हैं बैंक, क्या लगेगा चार्ज!

अगर आपके होम लोन की ब्याज दर ज्यादा है, तो आप इसे दूसरे बैंक में ट्रांसफर कराकर EMI या कुल ब्याज का बोझ कम कर सकते हैं। लेकिन सवाल है कि ऐसा कितनी बार कर सकते हैं और क्या चार्ज लगता है?

अगर आपने किसी बैंक से होम लोन लिया है और बाद में दूसरा बैंक कम ब्याज दर पर लोन देने का ऑफर करता है, तो आप अपना होम लोन वहां ट्रांसफर कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को होम लोन बैलेंस ट्रांसफर कहते हैं। इसमें नया बैंक आपके पुराने लोन की बकाया रकम चुकाता है और फिर आपको बाकी रकम की EMI नए बैंक को देनी होती है।

Home Loan Switch

होम लोन की EMI कम करनी है? जानें कितनी बार स्विच कर सकते हैं बैंक, क्या लगेगा चार्ज!

अच्छी बात यह है कि होम लोन को दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने की कोई तय कानूनी सीमा नहीं है। यानी आप जरूरत और फायदे के हिसाब से एक से ज्यादा बार भी होम लोन स्विच कर सकते हैं। हालांकि, हर बार नया बैंक आपकी आय, क्रेडिट स्कोर, EMI चुकाने का रिकॉर्ड और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगा। ट्रांसफर तभी होगा, जब नया बैंक आपका आवेदन मंजूर करेगा।

End of Feed