Demat Account Charges: यदि आप शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए एक डीमैट खाता (Demat Account) होना चाहिए। ये डीमैट खाता आप किसी स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म पर खोल सकते है। इनमें जेरोधा, एंजल वन, आईसीआईसीआई डायरेक्ट, एसबीआई सिक्योरिटीज, एचडीएफसी सिक्योरिटीज और ग्रो शामिल हैं। हर प्लेटफॉर्म पर अकाउंट से लेकर ट्रेडिंग तक के अलग-अलग चार्ज है। आगे जानिए सभी के चार्ज के बारे में।
हर प्लेटफॉर्म पर डीमैट खाते के लिए शुल्क लगते हैं
जेरोधा (Zerodha)
जेरोधा व्यक्तिगत, एचयूएफ और साझेदारी फर्मों से अकाउंट मेंटेनेंस चार्जेस (एएमसी) के रूप में सालाना 300 रुपये प्लस जीएसटी लेती है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, यह इक्विटी ट्रेडिंग और डीमैट खाते के लिए ऑनलाइन खाता खोलने का शुल्क 200 रुपये लेता है।
एंजल वन (Angle One)
एंजल वन नॉन-बीएसडीए (Non-Basic Service Demat Account) ग्राहकों के लिए प्रति माह 20 रुपये + टैक्स लेती है। एंजल वन पर खाता खोलने का शुल्क 'शून्य' है। एंजल वन आपके खाते में फ्री में इक्विटी डिलीवरी करेगी।
ब्रोकरेज शुल्क की बात करें तो एंजेल वन इक्विटी डिलीवरी ट्रेडों के लिए शून्य और इक्विटी इंट्राडे ट्रेड, करेंसी, कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेड और इक्विटी, करेंसी, कमोडिटी ऑप्शन ट्रेड के लिए हर ऑर्डर पर 20 रुपये या 0.25% (जो भी कम हो) शुल्क लेता है।
अपस्टॉक्स (Upstox)
अपस्टॉक्स वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज के रूप में 177 रुपये लेती है, जो नॉन-रिफंडेबल है। यह तिमाही मेंटेनेंस चार्ज के रूप में 88.50 रुपये लेता है।
ग्रो (Groww)
ग्रो में कोई खाता खोलने का शुल्क और एएमसी नहीं है। यह प्रति ऑर्डर 20 रुपये या 0.05% जो भी कम हो, शुल्क लेता है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct)
आईसीआईसीआई डायरेक्ट डीमैट खाता खोलने के लिए कोई शुल्क नहीं लेती। खरीदने पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट में शून्य चार्ज लगता है, मगर बेचने पर 0.04% चार्ज लगता है, जो न्यूनतम 30 रुपये और अधिकतम 25,000 रुपये है।
