Vodafone IDEA Stock: वोडाफोन 45000 करोड़ जुटाएगी फंड, फैसला बाजार को नहीं आया पसंद, स्टॉक 10 फीसदी टूटा

Vodafone Idea share price falls: गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही कंपनी इस समय अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। इसपर करीब 2.1 लाख करोड़ रुपये का भारी कर्ज है और ग्राहकों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट के बीच इसे तिमाही घाटा भी उठाना पड़ रहा है।

Vodafone Idea share price falls 10%: टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों के जरिये 20,000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की मंगलवार को मंजूरी दे दी हैं। इस प्रोसेस में कंपनी के प्रवर्तक भी शामिल होंगे।इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया ने कहा कि इक्विटी और ऋण के मिश्रण के जरिये लगभग 45,000 करोड़ रुपये का कोष जुटाने की योजना बनाई गई है।गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही कंपनी इस समय अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। इसपर करीब 2.1 लाख करोड़ रुपये का भारी कर्ज है और ग्राहकों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट के बीच इसे तिमाही घाटा भी उठाना पड़ रहा है।

VODAFONE IDEA

वोडाफोन आइडिया

वोडाफोन आइडिया स्टॉक लोअर सर्किट लिमिट पर आया

फंड जुटाने का ऐलान, कंपनी के स्टॉक पर निगेटिव हुआ है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर में बुधवार को 10 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, कंपनी ने मंगलवार को अपनी धन जुटाने की योजना की घोषणा की है, लेकिन इससे निवेशकों की धारणा को बेहतर करने में मदद नहीं मिली।बीएसई पर कंपनी का शेयर 9.95 प्रतिशत गिरकर 14.29 रुपये पर आ गया। यह इसकी निचली सर्किट सीमा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 9.77 प्रतिशत टूटकर 14.30 रुपये की अपनी निचली सर्किट सीमा पर आ गया।

End of Feed