Vodafone Idea पर सरकार के बाद निवेशक मेहरबान, शेयर में तूफानी तेजी, 8% भागा स्टॉक

Vodafone Idea में अब एक टर्नअराउंड कहानी आकार ले रही है। सरकार से AGR पर ₹23,649 करोड़ की राहत के बाद शेयरों में तूफानी तेजी है। सोमवार को शेयर 8% की तेजी के साथ 11 रुपये तक उछल गया।

Vodafone Idea Share Price Target 2026: वोडाफोन आइडिया के शेयर में सोमवार 4 मई को 8% का जोरदार उछाल देखने को मिला है।आखिरी सत्र में शेयर ₹10.22 पर बंद हुआ, वहीं सोमवार को करीब 8 फीसदी की तेजी के साथ ₹11 रुपये तक उछल गया। शेयर में यह तेजी केंद्र सरकार की तरफ से कंपनी को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) पर मिली ₹23,649 करोड़ की राहत की रहात के बाद आई है।

Vodafone Idea

वोडाफोन आइडिया में तगड़ी तेजी

1 साल में 48% भागा शेयर

Vodafone Idea के शेयर में हालिया ट्रेडिंग के दौरान मजबूत मोमेंटम देखने को मिला है। स्टॉक 10.22 रुपये के स्तर से उछलकर 11.00 रुपये तक पहुंचा, जो करीब 7.6% की तेजी को दर्शाता है। पिछले एक महीने में शेयर में लगभग 21% और एक साल में करीब 48% की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि खबर-आधारित ट्रिगर्स के साथ इसमें शॉर्ट टर्म में तेज मूव देखने को मिल रहा है। हालांकि, यह तेजी अभी सेंटिमेंट-ड्रिवन है, इसलिए टिकाऊ अपट्रेंड के लिए फंडिंग, ARPU ग्रोथ और नेटवर्क विस्तार जैसे फंडामेंटल ट्रिगर्स अहम रहेंगे।

End of Feed