Bada Business Founder And CEO Vivek Bindra Motivational Quotes: बड़ा बिजनेस के फाउंडर और सीईओ डॉ विवेक बिंद्रा एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन होने के साथ-साथ एक मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच भी हैं। वो अक्सर ऐसी बातें करते हैं जो युवाओं को प्रेरित करने के साथ उद्यमी लोगों को सफलता की राह पर बने रहने और तेजी से आगे बढ़ने में काफी मदद करती हैं। आज हम यहां आपको डॉ विवेक बिंद्रा की कही कुछ बेहतरीन और प्ररणादायक बातें बता रहे हैं जो आपके जीवन को सफल बना देंगी।
विवेक बिंद्रा की कही कुछ बेहतरीन और प्ररणादायक बातें बता रहे हैं जो आपके जीवन को सफल बना देंगी।
बड़ा बिजनेस शुरू किया
विवेक बिंद्रा के व्यापार का नाम ही बड़ा बिजनेस है जो काफी आकर्षक नाम है। वो यूट्यूब से भी अच्छा-खासा पैसा कमा लेते हैं और मोटिवेशनल स्पीकर भी उनका प्रोफेशन बन चुका है।
40 अंडर 40 अवॉर्ड मिला
फॉर्च्यून इंडिया के 40 अंडर 40 अवॉर्ड में विवेक बिंद्रा को सम्मानित किया गया है। इस अवॉर्ड का मतलब है कि 40 मिलियन डॉलर की कंपनी 40 साल की उम्र के अंदर तैयार करना।
आलस करने में आलस करो
विवेक बिंद्रा की कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे आज की युवा पीढ़ी बहुत ज्यादा प्रेरित हो सकती है। युवाओं में आलस की बड़ी समस्या हमेशा से रही है, इसके लिए उन्होंने कहा कि, "आलस करने में आलस करों, आलस मत करो।"
बिजनेसमैन का काम माल बेचना नहीं!
विवेक ने एक कोट में बड़ी अच्छी बात कही है जो व्यापार करने की दिशा ही बदल सकती है। उन्होंने कहा कि बिजनेसमैन का काम माल बेचना नहीं है, उसका काम अपने कस्टमर के बिजनेस को सफल बनाना है।
कोई विकलांग शरीर से नहीं होता
विवेक बिंद्रा कहते हैं कि आदमी विकलांग शरीर से नहीं मन से होता है, अगर इंसान मन से विकलांग हो गया तो हमेशा के लिए विकलांग हो जाता है। ये बात असल में काफी कारगर है।
