विश्वकर्मा योजना में 1.40 लाख से अधिक हुए आवेदन, चूक गए आप तो ऐसे करें अप्लाई

PM Vishwakarma Yojana: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम मंत्री नारायण राणे ने बुधवार को कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना की पेशकश के 10 दिन के भीतर ही इस योजना का लाभ लेने के लिए 1.40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

PM Vishwakarma Yojana: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम मंत्री नारायण राणे ने बुधवार को कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना की पेशकश के 10 दिन के भीतर ही इस योजना का लाभ लेने के लिए 1.40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। राणे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि पीएम विश्वकर्मा योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण का परिणाम है और पेशकश के दस दिन के भीतर इतनी अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होना इस योजना की सफलता का प्रमाण है।

PM Vishwakarma Yojana

योजना के तहत 18 प्रकार के कारीगरों और शिल्पकारों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना हमारे सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित विश्वकर्मा भाइयों और बहनों के व्यापक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना और उनके उत्पादों को घरेलू और वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना है। योजना के तहत 18 प्रकार के कारीगरों और शिल्पकारों को लाभ मिलेगा।

End of Feed