Vande Bharat की 200 नई ट्रेनें लाने का प्लानः इस गठजोड़ ने मैन्युफैक्चरिंग लागत से भी कम की लगाई बोली, जानिए एक ट्रेन सेट के लिए क्या लगाया दाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 1, 2023, 11:52 PM IST

हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इस गठजोड़ को निविदा में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सबसे निचली बोली के बराबर बोली लगाने का एक मौका दिया जाएगा।

रूस की कंपनी सीजेएससी ट्रांसमैशहोल्डिंग और रेल विकास निगम लि. (टीएमएच-आरवीएनएल) के गठजोड़ ने 200 वंदेभारत ट्रेनों के विनिर्माण और रखरखाव संबंधी 58,000 करोड़ रुपये के अनुबंध के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

vande bharat express

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, टीएमएच और आरवीएनएल के गठजोड़ ने वंदेभारत की एक ट्रेन सेट के लिए 120 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। यह आईसीएफ-चेन्नई द्वारा बनाई गई वंदेभारत ट्रेनों पर आई 128 करोड़ रुपये की विनिर्माण लागत से भी कम है।

End of Feed