अमेरिका की बढ़ेगी टेंशन, भारत का चीन को निर्यात दिसंबर में जोरदार 67.35% उछला, इन चीजों की जोरदार डिमांड

दिसंबर 2025 में भारत और चीन के बीच कारोबार ने सबको चौंका दिया। चीन को भारत का निर्यात एक ही महीने में 67.35% उछल गया, जिससे ट्रेड समीकरणों में हलचल मच गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर समुद्री उत्पादों तक, कई भारतीय सामानों की चीन में जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है, जिसने अमेरिका समेत वैश्विक बाजारों की टेंशन बढ़ा दी है।

दिसंबर 2025 में भारत और चीन के बीच व्यापार को लेकर एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। भारत के चीन को होने वाले निर्यात में इस महीने जबरदस्त 67.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वाणिज्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में चीन को भारत का कुल निर्यात बढ़कर 2.04 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। यह उछाल ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर रिश्ते पूरी तरह सहज नहीं माने जाते।

India China trade

इन चीजों की बढ़ी डिमांड

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस तेज बढ़ोतरी के पीछे मुख्य वजह कुछ खास सेक्टर्स में निर्यात का मजबूत प्रदर्शन रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि और समुद्री उत्पादों के साथ-साथ कुछ मेटल्स की चीन में मांग अचानक बढ़ी है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह वृद्धि भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत है और यह दिखाती है कि भारतीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी जगह बना रहे हैं।

End of Feed