भारत पर 20 से 25% टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप, बोले-अभी फाइनल नहीं हुआ है व्यापार समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'हां, मुझे लगता है। भारत हमारा दोस्त है। मेरे अनुरोध पर उन्होंने पाकिस्तान के साथ युद्ध खत्म किया। हालांकि, भारत के साथ व्यापार डील पर अभी मुहर नहीं लगी है। भारत हमारा बहुत अच्छा मित्र रहा है लेकिन दूसरे देशों की तुलना में उसने हम पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाए हैं।'

US India Tarrif Deal: भारत के साथ व्यापार डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजा बयान और ज्यादा टैरिफ लगाने का संकेत दिया है। भारत पर 20 से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के सवाल पर टंप ने इसका जवाब हां में दिया। ट्रंप ने कहा कि 'हां, मुझे लगता है। भारत हमारा दोस्त है। मेरे अनुरोध पर उन्होंने पाकिस्तान के साथ युद्ध खत्म किया। हालांकि, भारत के साथ व्यापार डील पर अभी मुहर नहीं लगी है। भारत हमारा बहुत अच्छा मित्र रहा है लेकिन दूसरे देशों की तुलना में उसने हम पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाए हैं।'

Donald Trump

भारत और अमेरिका के बीच होना है व्यापार समझौता। तस्वीर-AP

समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं दोनों देश

हाल के हफ्तों में अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार कहते रहे हैं कि दोनों पक्ष एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यदि निर्धारित समयसीमा तक समझौता नहीं होता है तो नई दिल्ली कुछ चुनिंदा निर्यातों पर संभावित अमेरिकी टैरिफ के लिए तैयारी कर रही है, टैरिफ की यह सीमा 20% से 25% के बीच हो सकती है।

End of Feed