मुझे महंगाई पसंद है! 3 साल का रिकॉर्ड टूटने पर बोले ट्रंप

अमेरिका में मई 2026 के दौरान महंगाई दर बढ़कर 4.2% पर पहुंच गई है, जो तीन साल से अधिक समय का सबसे ऊंचा स्तर है। ईंधन की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच जारी इस महंगाई ने निवेशकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खास तौर पर ईरान के साथ चल रही तनातनी का सीधा और बहुत बुरा असर अब दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका पर दिखने लगा है। अमेरिका में महंगाई की दर (Inflation Rate) आसमान छू रही है, जिसने पिछले तीन सालों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऊर्जा और ईंधन की कीमतों में अचानक हुए भारी इजाफे ने अमेरिकी नागरिकों के सामने एक बहुत बड़ा 'अफोर्डेबिलिटी चैलेंज' खड़ा कर दिया है। यह आर्थिक संकट ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है, जिससे राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया है।

US Inflation

इसके बजाय, ट्रंप ने सरकार के उन आंकड़ों की सराहना की जिसमें महंगाई के अप्रैल 2023 के बाद के उच्च स्तर पर पहुंचने की बात कही गई है। ट्रंप ने कहा, ’’ आप जानते हैं कि मुझे वास्तव में क्या पसंद है? मुझे महंगाई पसंद है।’’ यह एक अनपेक्षित टिप्पणी है क्योंकि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले मतदाताओं ने अर्थव्यवस्था को अपनी प्रमुख चिंता बताया है और इस मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप को कम अंक दिए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप के इस बयान का वीडियो कुछ ही मिनट के भीतर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रचारित करना शुरू भी कर दिया।

End of Feed