US India Apache-M777 Deal : अमेरिका ने भारत के साथ ₹3500 करोड़ की डिफेंस डील को दी मंजूरी

अमेरिका ने भारत के लिए एक अहम डिफेंस डील को मंजूरी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। अपाचे हेलिकॉप्टर्स और M777 हॉवित्जर तोपों से जुड़ी डील पर भारत की तरफ से ₹3,570 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

US India Apache-M777 Deal : भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी एक बड़ी डिफेंस डील को अमेरिका से मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस डील की जानकारी देते हुए कहा है कि यह भारत और अमेरिका के रक्षा रिश्तों में के लिहाज एक अहम कदम है। मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने भारतीय सेना और वायुसेना के लिए Apache AH-64E अटैक हेलिकॉप्टर्स और M777 Ultra-Light Howitzers की डील को मंजूरी दी है।

US India Apache M777 Deal

भारत को युद्ध की तैयारी में मिलेगी मदद

इस डील के तहत अमेरिका Apache AH-64E अटैक हेलिकॉप्टर्स और M777 Ultra-Light Howitzers का रखरखाव और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट जारी रखेगा। यह दोनों डील करीब 428.2 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹3,570 करोड़ की हैं। अमेरिका की तरफ से यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब हिंदी-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां तेजी से बढ़ रही हैं। इस डील में अमेरिकी कंपनी Boeing और Lockheed Martin शामिल हैं।

End of Feed