US Government Shutdown: अमेरिका में गहराया वित्तीय गतिरोध, शटडाउन खत्म करने के प्रयास विफल

US Government Shutdown: अमेरिका में बुधवार को सरकारी वित्त-पोषण पर रोक (शटडाउन) लगने के कुछ ही घंटे बाद इसे खत्म करने के लिए मतदान विफल रहा। सीनेट में डेमोक्रेट स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी के लिए धन देने की मांग पर अड़े रहे, जबकि रिपब्लिकन और ट्रंप ने इसे फंड करने से इनकार किया।

US Government Shutdown: अमेरिका में बुधवार को सरकारी वित्त पोषण पर रोक (शटडाउन) लगने के कुछ ही घंटों बाद इसे समाप्त करने के लिए संसद में मतदान असफल हो गया। सीनेट में डेमोक्रेट सदस्यों ने स्वास्थ्य देखभाल सब्सिडी के लिए धन मुहैया कराने की अपनी मांग पर अड़ते हुए इसे मंजूरी देने से इनकार कर दिया। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन सदस्यों ने इस सब्सिडी के लिए कोई वित्त पोषण देने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे देश की राजनीति में गंभीर गतिरोध उत्पन्न हो गया है।

US government shutdown, federal funding

अमेरिका में सरकारी ‘शटडाउन' समाप्त करने के लिए सीनेट में मतदान विफल हो गया (तस्वीर-AP)

शटडाउन के कारण देश में अनिश्चितता का माहौल

व्हाइट हाउस और कांग्रेस के बीच चल रहे इस गतिरोध के कारण कई सरकारी कार्यक्रम और सेवाएं बाधित हो गई हैं। दोनों पक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं और इससे निकट भविष्य में देश की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। संघीय कर्मचारियों की छंटनी की आशंका के बीच उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि यदि यह संकट कुछ और दिनों तक जारी रहा या हफ्तों तक खिंचा, तो लाखों लोगों को नौकरी से निकालना पड़ेगा।

End of Feed