US Government Shutdown Update: अमेरिका पर शटडाउन का खतरा एक बार फिर से टल गया है। अमेरिकी संसद ने स्टॉपगैप फंडिंग बिल (Stopgap Funding Bill) को पास कर दिया है, जो कि एक अहम फंडिंग बिल है। इसी बिल की वजह से अमेरिका में शटडाउन टल गया है। बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस (US Congress) ने डेमोक्रेटिक सपोर्ट के साथ शनिवार देर रात स्टॉपगैप फंडिंग बिल पारित किया है।
अमेरिकी सरकार पर शटडाउन संकट टला
तीन बार आ चुका संकट
इससे पहले अमेरिकी सरकार पर 3 बार शटडाउन का खतरा आ चुका है। ये चौथी बार था जब इस तरह का संकट टल गया है। यूएस कांग्रेस में पास होने के बाद इस बिल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के पास साइन करने के लिए भेजा गया
अगर हो जाता शटडाउन तो क्या होता
- अमेरिका में शटडाउन से सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हो जातीं
- कर्मचारियों की सैलरी रुक जाती
- जनता सरकार से मिलने वाली सभी सब्सिडी, छूट या सेवाएं भी बंद हो जातीं
क्या है सरकार के सामने दिक्कत
अमेरिका के सामने करीब 2 लाख करोड़ डॉलर के भारी बजट घाटे का पहाड़ है। असल में यह सरकार की आमदनी और खर्च का अंतर है। यह अंतर पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुना और कोरोना से पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा है।
क्यों आया संकट
घाटे की वजह सरकार की आमदनी कोरोना से पहले के स्तर पर ही बना होना, मगर खर्च में भारी इजाफा होना है। वहीं ब्याज दरों के बढ़ने से अमेरिका का अपने राष्ट्रीय कर्ज पर ब्याज के रूप में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है, जो बढ़े खर्च के पीछे एक मुख्य वजह है।
