UPL Share Price: पहली तिमाही के नतीजे के बाद यूपीएल शेयर प्राइस में तेजी, क्या खरीदना चाहिए?

UPL Share Price: Q1 के नतीजे के बाद, ब्रोकरेज फर्मों ने UPL के शेयरों को लेकर अलग-अलग राय दी है। Antique ने UPL पर खरीदारी की सलाह दी और टारगेट प्राइस बढ़ाया है, जबकि Motilal Oswal ने इस NIFTY MIDCAP 150 स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है। दोनों का दृष्टिकोण कंपनी के प्रदर्शन और बाजार की संभावनाओं पर आधारित है।

UPL Share Price: आज (4 अगस्त) UPL लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिली है, जो कंपनी के तिमाही नतीजों (Q1 FY2026) के बाद आया है। कंपनी ने इस तिमाही में अपने नुकसान को कम किया है। NSE पर UPL के शेयर 1% की बढ़त के साथ 673.50 रुपये पर खुले, जो पिछले बंद स्तर 665.15 रुपये था। सुबह के कारोबार में शेयर ने 709.90 रुपये का उच्च स्तर छुआ, जो करीब 7% की तेजी दर्शाता है। सुबह 9:30 बजे तक UPL के शेयर 708.80 रुपये पर मजबूती से ट्रेड कर रहे थे, और पहले 15 मिनट में करीब 24 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ।

UPL Share Price

UPL Share Price (तस्वीर-istock)

UPL Q1 FY26 नतीजे

कंपनी ने जून 2025 तिमाही में नुकसान को कम किया है, मुख्य रूप से बेहतर मार्जिन की वजह से। Q1 FY2026 में UPL का समेकित शुद्ध नुकसान 176 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 527 करोड़ रुपये था। राजस्व करीब स्थिर रहा, जो इस तिमाही में 9,216 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 9,067 करोड़ रुपये था। EBITDA 14% बढ़कर 1,303 करोड़ रुपये हुआ, जो पिछली तिमाही में 1,145 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 12.6% से बढ़कर 14.1% हो गया। कंपनी ने बेहतर मूल्य निर्धारण, उत्पाद मिश्रण, अधिक क्षमता उपयोग और कम इनपुट लागत को इस सुधार का कारण बताया।

End of Feed