UPI से ₹2000 तक का ही पेमेंट फ्री, इससे ज्यादा पर कितना लगेगा चार्ज? जानें नया नियम

UPI लोगों को तत्काल भुगतान की सुविधा देता है और ग्राहकों को खरीदारी करते समय सीधे व्यापारियों को भुगतान करने की सुविधा भी देता है।

अगर आप PhonePe, Google Pay, Paytm या BHIM ऐप का इस्तेमाल UPI करने के लिए करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर जल्द ही आपको चार्ज देना होगा। बता दें कि सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड के जरिये किए गए भुगतान पर कोई शुल्क न लगाने का निर्देश दिया है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में इससे अधिक के भुगतान पर आपको चार्ज देना होगा।

UPI Payment

यूपीआई से भुगतान पर जल्द लगेगा चार्ज

बता दें कि 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर कितना चार्ज लगाना है, इसका फैसला NPCI (National Payment Corporation of India) को करना है। सरकार ने हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया कि 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर शुल्क लागू होगा या नहीं और इसका भुगतान व्यापारियों को करना होगा या नहीं। अभी तक किसी भी राशि पर यूपीआई लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगता है।

End of Feed