Aadhaar Card Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) भारत के सभी निवासियों को 12 अंकों की अनूठी पहचान देता है। इसे आधार कहा जाता है। कोई भी व्यक्ति, जो भारत का निवासी है, अपनी इच्छा से आधार कार्ड (Aadhaar Card) प्राप्त करने के लिए एनरोल कर सकता है। मालूम हो कि आधार दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पहचान प्रोग्राम है जो बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक आधारित अद्वितीय डिजिटल पहचान प्रदान करता है।
Aadhaar Card Update: सालों पहले बनवाया था अपना आधार? तुरंत करवा लें ये काम
अपडेटेड रखें अपना आधार
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण अब तक करोड़ों आधार नंबर जारी कर चुका है। हाल ही में वैधानिक निकाय ने कहा था कि वह यूजर्स को 10 साल पहले जारी किए गए अपने कार्ड की जानकारी को अपडेट करने की अनुमति देना शुरू कर देगा। अब यूआईडीएआई ने निवासियों से कहा है कि अगर उनका आधार 10 साल पहले जारी हुआ था और इसके बाद उसे एक भी बार अपडेट नहीं किया, तो वे अपने दस्तावेज को अपडेट करवा लें।
आधार को कैसे करें अपडेट? (How to update Aadhaar)
निवासी दस्तावेज को (पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण) या तो myAadhaar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या निकटतम आधार केंद्र पर जाकर ऑफलाइन तरीके से अपलोड करके अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।
अपने आधार कार्ड में कैसे अपडेट करें पता?
कई लोगों का आधार कार्ड सालों पहले बना था और वे बाद में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं, ऐसे में उन्हें आधार में घर का पता अपडेट करा लेना चाहिए। ये रहा इसका प्रोसेस (Update Address In Aadhaar card) -
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
- 'माय आधार' टैब के तहत, 'डेमोग्राफिक डेटा अपडेट करें और स्टेटस चेक करें' का विकल्प चुनें।
- अब आपको दूसरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जाएगा: https://myaadhaar.uidai.gov.in/। यहां 'लॉग इन' पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें। 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- लॉग इन करने के बाद, 'अपडेट आधार ऑनलाइन' चुनें।
- निर्देश पढ़ें और 'प्रोसीड टू अपडेट आधार' पर क्लिक करें।
- वह डेटा फील्ड चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। ध्यान रखें कि आपको आधार कार्ड में अपडेट किए जाने वाले नए पते का प्रमाण अपलोड करना होगा। 'प्रोसीड टू अपडेट आधार' पर क्लिक करें।
- जानकारी सही होने पर अनुरोध सबमिट करें।
इसके बाद आपको पेमेंट पोर्टल पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा और पता अपडेट करने के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
