Upcoming IPO: अगले हफ्ते 8 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें 3 मेनबोर्ड के आईपीओ होंगे, जबकि बाकी 5 एसएमई आईपीओ होंगे। मेनबोर्ड के आईपीओ में एक्मे फिनट्रेड इंडिया, डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स और स्टेनली लाइफस्टाइल के आईपीओ शामिल हैं। बाकी एसएमई आईपीओ में फाल्कन टेक्नोप्रोजेक्ट्स इंडिया, डरलैक्स टॉप सरफेस, जेम एनवायरो मैनेजमेंट, डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट और मेडिकामेन ऑर्गेनिक्स शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।
अगले सप्ताह आने वाले आईपीओ
ये भी पढ़ें -
| IPO का नाम | कब खुलेगा | कब बंद होगा | प्राइस बैंड | लॉट साइज |
| एक्मे फिनट्रेड इंडिया | 19 जून | 21 जून | 114-120 रु | 125 शेयर |
| फाल्कन टेक्नोप्रोजेक्ट्स इंडिया | 19 जून | 21 जून | 92 रु | 1200 शेयर |
| डरलैक्स टॉप सरफेस | 19 जून | 21 जून | 65-68 रु | 2000 शेयर |
| डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स | 19 जून | 21 जून | 193-203 रु | 73 शेयर |
| जेम एनवायरो मैनेजमेंट | 19 जून | 21 जून | 71-75 रु | 1600 शेयर |
| डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट | 20 जून | 24 जून | 51-54 रु | 2000 शेयर |
| मेडिकामेन ऑर्गेनिक्स | 21 जून | 25 जून | 32-34 रु | 4000 शेयर |
| स्टेनली लाइफस्टाइल | 21 जून | 25 जून | 351-369 | 40 शेयर |
19 जून को खुलेंगे 5 IPO
5 आईपीओ एक साथ 19 जून को खुलेंगे। 19 जून से 5 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलेगा।
क्या होता है आईपीओ
कोई भी कंपनी जो शेयर बाजार में लिस्ट होना चाहती है, उसे पहले अपना IPO लाना होता है। आईपीओ के तहत कंपनी पहली बार पब्लिक निवेशकों को शेयर बेचती है। आईपीओ में शेयर बेचकर कंपनियां फंडिंग भी जुटाती हैं, जिसका इस्तेमाल वे अपनी कई तरह की जरूरतों में करती हैं। इनमें लोन चुकाना, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा और अपनी कंपनी और बिजनेस का विस्तार करना शामिल होता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
