पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कर्मचारी यूनियन हुई लामबंद, दिल्ली में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

  • Reported by: कुन्दन सिंह
  • Updated Jan 20, 2023, 08:20 PM IST

आने वाले समय में एनपीएस के खिलाफ लड़ने वाले और पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग करने वाले सभी संगठन एक साथ मिलकर आंदोलन को तेज करने के लिए नेशनल स्तर पर जॉइंट एक्शन प्लान पर काम कर रही है। अगर बात नहीं बनी तो आने वाले मानसून सत्र के दौरान संसद का घेराव करते हुए एक बड़ी रैली संसद पर आयोजित की जायेगी।

हिमाचल से लेकर छतीसगढ़ सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करने के बाद अब देश भर की राज्य कर्मचारी और केंद्रीय कर्मचारी यूनियन लामबंद हो रही है। इसी को लेकर दिल्ली में 21 जनवरी शनिवार को केंद्र सरकार, राज्य सरकार के कर्मचारियों के संघों और यूनियनों के द्वारा एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

old pesnsion k

पुरानी पेंशन योजना के लिए कर्मचारी करेंगे लड़ाई तेज

इस सम्मेलन में एनपीएस को समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने पर एनपीएस के खिलाफ एक कार्यक्रम की रूप रेखा को अपनाया जाएगा, जिसमें रेलवे, रक्षा सहित सभी केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों, डाक, केंद्रीय सचिवालय और सभी राज्य सरकार के कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शामिल है।

End of Feed