Union Budget 2026: शहरों को बनाया जाएगा आर्थिक ग्रोथ इंजन, एनर्जी जरूरतों के लिए किए गए ये बड़े ऐलान

Union Budget 2026 में सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं। सोलर ग्लास के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सोडियम एंटीमोनाइट के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) में छूट दी जाएगी, जिससे घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी।

Budget 2026 में सरकार ने देश की ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित और स्थिर बनाने के लिए कई अहम कदमों की घोषणा की है। ‘Ensuring long-term energy security and stability’ के तहत स्वच्छ ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज को बढ़ावा देने की स्पष्ट रणनीति सामने आई है, ताकि भारत की ऊर्जा निर्भरता कम हो और भविष्य की मांग पूरी की जा सके।

nirmala sitharaman

आम बजट में वित्त मंत्री ने कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया।

सरकार ने ₹20,000 करोड़ के परिव्यय के साथ Carbon Capture Utilisation and Storage (CCUS) को अपनाने की योजना पेश की है। इसका उद्देश्य औद्योगिक उत्सर्जन को कम करना और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देना है। सोलर ग्लास के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सोडियम एंटीमोनाइट के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) में छूट दी जाएगी, जिससे घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती मिलेगी।

End of Feed