₹1000 की ताकत समझें! पॉकेट मनी से SIP शुरू करें और बनें लाखों के मालिक, जानें कैसे?

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि युवा निवेशकों को जल्दी शुरुआत करनी चाहिए, रेगुलर इन्वेस्ट करना चाहिए और मार्केट गिरने पर घबराना नहीं चाहिए।

आज की तेजी से बदलती वित्तीय दुनिया में, कई भारतीयों को लगता है कि बढ़ती महंगाई, शिक्षा लागत, स्वास्थ्य देखभाल खर्च और सेवानिवृत्ति योजना को संभालने के लिए उनकी सैलरी काफी नहीं है। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए कमाई के साथ बचत के लिए प्लानिंग जरूरी है। आप छोटी सी रकम से बड़ा पैसा लंबी अवधि में जमा कर सकते हैं। अगर आप Gen Z भी हैं तो अपनी पॉकेट मनी से बचत कर जरूरत के लिए पैसा जमा कर सकते हैं। यह काम आप म्यूचुअल फंड SIP से कर सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे ₹1000 की मंथली बचत से आप लाखों का फंड बना सकते हैं।

SIP Investment

म्यूचुअल फंड निवेश

इस तरह जमा होगा लाखों का फंड

SIP, यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में निवेश करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। इसमें निवेशक हर महीने एक तय रकम जमा करते हैं, जिसकी शुरुआत सिर्फ 250 रुपये से भी हो सकती है। SIP शेयर बाजार को जोखिम कम करने के साथ रेगुलर निवेश का आदत डालता है। इसलिए निवेशकों को शेयर बाजार के सही समय का इंतजार करने या उसकी चिंता करने की जरूरत नहीं होती। SIP में कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलता है, जिसमें समय के साथ निवेश पर मिले रिटर्न पर भी अतिरिक्त रिटर्न मिलता है। उदाहरण के लिए, 25 साल की उम्र से हर महीने 1,000 रुपये का निवेश करने पर, 12% के औसत सालाना रिटर्न के साथ, 40 सालों में यह रकम लगभग 1 करोड़ रुपये तक बढ़ सकती है।

End of Feed