Credit Suisse के कर्मचारियों पर गिरने वाली है गाज; 35,000 लोगों की जा सकती है नौकरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2023, 09:09 AM IST

Credit Suisse Layoff: क्रेडिट सुईस भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने वाला है। छंटनी से हजारों की संख्या में कर्मचारी प्रभावित होंगे। स्विस वीकली HandelsZeitung के अनुसार, UBS ने क्रेडिट सुईस के सैकड़ों बैंकर्स को नौकरी से निकालने का फैसला कर लिया है।

Credit Suisse Layoff: क्रेडिट सुईस भी अपने कर्मचारियों की छंटनी करने वाला है। छंटनी से हजारों की संख्या में कर्मचारी प्रभावित होंगे। स्विस वीकली HandelsZeitung के अनुसार, UBS ने क्रेडिट सुईस के सैकड़ों बैंकर्स को नौकरी से निकालने का फैसला कर लिया है। इस साल मार्च में क्रेडिट सुईस बैंक दिवालिया होने वाला था। लेकिन सरकारी दखल के बाद UBS ने इसे खरीद लिया। यह डील 3.5 अरब डॉलर में हुई थी।

Credit Suisse Layoff

क्रेडिट सुईस

एक ही काम के लिए हैं दो-दो लोग

रिपोर्ट्स के मुताबिक UBS के चीफ एग्जीक्यूटिव Sergio Ermotti चाहते हैं कि छंटनी का काम जल्दी किया जाए। उनका मानना है कि इस अधिग्रहण के बाद एक ही काम के लिए दो-दो लोग हैं इसलिए क्रेडिट सुईस के कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की जाएगी। HandelsZeitung के मुताबिक, "ट्रांसफॉर्मेशन का काम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में क्रेडिट सुईस के सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है। इन बैंकर्स को एक साथ टर्मिनेशन नोटिस थमाया जाने वाला है।"

End of Feed