Rs 10 Notes Auction: 10-10 रु के दो 106 साल पुराने नोटों की नीलामी लंदन में हुई है। इन नोटों की नीलामी 4-5 लाख रु तक में होने की उम्मीद थी, मगर इनमें एक नोट 6500 पाउंड या 6.90 लाख रु और दूसरा 5500 पाउंड यानी 5.80 लाख रु में बिका। इन नोटों की नीलामी 29 मई को लंदन में हुई। दरअसल उन पुराने करेंसी नोटों की अकसर नीलामी होती है, जो बेहद दुर्लभ होते हैं। 106 साल पहले ये दोनों नोट एसएस शिराला नाम के पानी के जहाज के मलबे से लंदन में ही मिले थे, जिस पर जर्मनी की एक पनडुब्बी ने टॉरपीडो (पनडुब्बी से छोड़ा जाने वाला छोटा रॉकेट) से हमला किया था। बता दें कि इन नोटों पर किसी गवर्नर या अधिकारी के साइन नहीं हैं। वहीं इनकी क्वालिटी अब भी साफ है। रिपोर्ट्स के अनुसार इन नोटों का कागज भी काफी दुर्लभ है।
पुराने 10 रुपए के नोटों की हुई नीलामी
ये भी पढ़ें -
कब छपे थे नोट
इन नोटों पर 25 मई 1918 की तारीख है। बता दें कि एसएस शिराला नाम के एक पानी के जहाज पर जर्मनी की एक यू-बोट (सबमरीन) ने हमले किया था। जहाज पर 213 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोग मार गए थे। इन्हीं मरने वालों में 7 भारतीय शामिल थे। इसी जहाज के मलबे से नोट मिले थे।
बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रिंट किए थे नोट
इन नोटों को बैंक ऑफ इंग्लैंड ने छापा था। हमले के समय एसएस शिराला पर करीब 5 हजार टन सामान भी था। वहीं जहाज पर भारतीय करेंसी के असली पेपर भी थे।
और कौन से नोट मिले थे
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जब जहाज डूबा तो नोट पानी में बहकर ब्रिटेन के समुद्री तट पर आ गये, जिनमें 10 रु के नोटों के अलावा 1 और 5 के नोट भी शामिल थे। तब वहां के अधिकारियों ने नोटों को अपने पास रख लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ नोट फाड़ भी दिए गए थे।
