सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में खलबली, SBI, TCS समेत इन 4 स्टॉक में निवेशकों को भारी नुकसान

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते तेजी रही लेकिन इसके बावजूद कई कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। इसके चलते उन कंपनियों के स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों को नुकसान हुआ।

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के स्टॉक में पिछले हफ्ते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार के चलते बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 4 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से में 100000 करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई है। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। पिछले हफ्ते भारती एयरटेल, एसबीआई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते इन कंपनियों के स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।

Sensex

शेयर बाजार

इन कंपनियों के निवेशकों की हुई कमाई

वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार मूल्यांकन में कुल 46,685.21 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

End of Feed