क्रूड ऑयल में फिर मचेगा हाहाकार! होर्मुज में टैक्स वसूलेगा अमेरिका? ट्रंप के अल्टीमेटम से हड़कंप

होर्मुज को लेकर फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान के होर्मुज बंद करने के ऐलान बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टोल वसूली का ऐलान किया है।

होर्मुज का जिन्न फिर बाहर आ गया है। ईरान ने घोषणा की है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर बंद कर रहा है, क्योंकि इजरयल ने लेबनान पर हमला कर संघर्ष-विराम का उल्लंघन किया है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को धमकी दी कि अगर 60 दिनों के अंदर ईरान के साथ कोई पक्का समझौता नहीं हुआ, तो वे होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी टोल लागू कर देंगे। कैंप डेविड में वीकेंड बिता रहे ट्रंप ने इस बात पर जो दिया कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के शुरुआती समझौते में इस अहम जलमार्ग से 60 दिनों तक बिना टोल के आने-जाने की बात कही गई है।

Strait of Hormuz News (AI Image)

होर्मुज जलडमरूमध्य

ईरान के साथ हुए समझौते (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग) में होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल के मुद्दे को जिस तरह से निपटाया गया है, उसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति को देश के भीतर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। यह समझौता सिर्फ 60 दिनों तक बिना टोल के आने-जाने की सुविधा देता है और भविष्य में फीस लगाने की संभावना को खत्म नहीं करता है। जानकारों का कहना है कि जिस तरह के हालात फिर बन रहे हैं, वह होर्मुज संकट को बढ़ा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कच्चे तेल की कीमत में फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। इसका असर पूरी दुनिया पर होगा। दुनियाभर में महंगाई बढ़ेगी।

End of Feed