China Stock Markets: ट्रंप टैरिफ का चीन के शेयर बाजार पर कोई असर नहीं, लगातार तीसरे दिन तेजी, जानिए वजह

China Stock Markets : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के चीन पर 125 फीसदी तक बढ़ाने के बाद भी चीन के शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। लगातार तीसरे दिन चीनी शेयर बाजार बढ़त बनाए हुए है।

China Stock Markets : चीन के शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन भी तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों की उम्मीदें बीजिंग से अधिक प्रोत्साहन पैकेज और अमेरिका के साथ संभावित व्यापार समझौते को लेकर मजबूत हो रही हैं। हांगकांग में लिस्टेड चीनी शेयरों के प्रमुख इंडेक्स में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में 4.6 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। वहीं, ऑनशोर बेंचमार्क CSI 300 इंडेक्स में 1.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

china stock market index, shanghai index

चीनी शेयर बाजार में तेजी बरकरार

अमेरिका के साथ व्यापार तनाव में कमी की उम्मीद

यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर लागू टैरिफ को 125 फीसदी तक बढ़ाने और अन्य देशों पर 90 दिनों के लिए टैरिफ में अस्थायी राहत देने के बाद आई है। ट्रंप ने भविष्यवाणी की कि चीन जल्द ही बातचीत के लिए मेज पर आएगा, जिससे निवेशकों के बीच यह विश्वास जागा कि दोनों देशों के बीच व्यापार टकराव में कमी आएगी। इसके अलावा, चीन की तरफ से प्रोत्साहन उपायों और अमेरिका के साथ बातचीत की उम्मीदें निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत बनीं।

End of Feed