भारत को बड़ी राहत, ट्रंप हटाने जा रहे हैं 25% टैरिफ! अमेरिकी अधिकारी का बड़ा बयान

भारत के लिए 6320 किलोमीटर दूर से बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। दावोस 2026 में अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने एक बड़ा बयान देते हुए संकेत दिया है कि भारत पर लगा 25% का दंडात्मक टैरिफ जल्द ही हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर ट्रंप की रियायत के पीछे क्या बड़ा कारण है?

दावोस (Davos) के बर्फीले पहाड़ों से भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसका आम आदमी की जेब पर और देश के व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने एक बड़ा इशारा करते हुए बताया है कि डोनाल्ड ट्रंप सरकार जल्द ही भारत पर लगाए गए 25% के अतिरिक्त टैरिफ को हटा सकती है। यह वह भारी जुर्माना था, जिसे ट्रंप प्रशासन ने उन देशों पर लगाया था जो रूस से कच्चा तेल खरीद रहे थे। दावोस में 'यूएसए हाउस' के दौरान दिए गए इस बयान ने दुनिया भर के आर्थिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है कि क्या वाकई भारत और अमेरिका के बीच तनाव खत्म होने वाला है?

Trump Tariff

क्या है 25 फीसदी टैरिफ का खेल?

इस पूरे विवाद की जड़ रूस-यूक्रेन युद्ध में छिपी है। जब रूस-यूक्रेन वॉर शुरू हुआ, तो अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने रूस पर सख्त आर्थिक पाबंदियां लगा दीं। लेकिन भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतों और आम जनता को सस्ता ईंधन देने के लिए रूस से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीदना जारी रखा। डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के तहत अमेरिका को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों को दंडित करने के लिए कुल 50% तक के टैरिफ का प्रावधान रखा, जिसमें 25% हिस्सा सीधे रूसी तेल की खरीद से जुड़ा हुआ था।

End of Feed