Adani Green Energy में वैश्विक निवेशकों का कुल निवेश बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये हुआ

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 24, 2023, 03:41 PM IST

Adani Green Energy: फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज एसई ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।

Adani Green Energy: फ्रांसीसी ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज एसई ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। इसके साथ ही कंपनी में वैश्विक निवेशकों का कुल निवेश बढ़कर 1.63 अरब डॉलर या लगभग 14,000 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी। टोटल ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि नई संयुक्त उद्यम फर्म में उसकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी हिस्सेदारी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के पास होगी।

Adani Green Energy में वैश्विक निवेशकों का कुल निवेश बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये हुआ

एजीईएल में 19.7 प्रतिशत हिस्सेदारी

संयुक्त उद्यम के पास 1,050 मेगावाट का पोर्टफोलियो होगा, जिसमें 300 मेगावाट की परिचालन क्षमता पहले से है, 500 मेगावाट की क्षमता निर्माणाधीन है और 250 मेगावाट की क्षमता विकास के विभिन्न चरण में है। इनमें सौर और पवन ऊर्जा दोनों शामिल हैं। टोटल के पास पहले ही एजीईएल में 19.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसका एजीईएल के साथ एक अन्य संयुक्त उद्यम भी है, जिसे एजीई23एल कहते हैं। इसका पोर्टफोलियो 2,353 मेगावाट का है। सूत्रों ने कहा कि एजीईएल अडाणी पोर्टफोलियो के भीतर एक कंपनी है, जिसने पिछले कुछ महीनों में कई निवेशकों को आकर्षित किया है। इनमें टोटल, जीक्यूजी कैपिटल पार्टनर्स और कतर निवेश प्राधिकरण शामिल हैं।

End of Feed