सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के साथ कंपनियों की वैल्यू में इजाफा, TCS बनी सबसे बड़ी गेनर

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में हल्की तेजी के साथ भारत की शीर्ष 10 कंपनियों में से 6 के बाजार पूंजीकरण में कुल ₹1.18 लाख करोड़ से अधिक की वृद्धि हुई। TCS, रिलायंस, और Infosys को सबसे अधिक लाभ मिला, जबकि भारती एयरटेल, HUL, और ICICI बैंक जैसी कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा।

पिछले सप्ताह भारतीय शेयर बाजारों में हल्की तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स में 659.33 अंकों (0.83%) और एनएसई निफ्टी में 187.7 अंकों (0.78%) की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही, देश की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल ₹1.18 लाख करोड़ से अधिक का इज़ाफा हुआ।

TCS News

TCS बनी सबसे बड़ी गेनर, ₹53,692 करोड़ की वृद्धि

TCS बनी सबसे बड़ी गेनर, ₹53,692 करोड़ की वृद्धि

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को सबसे अधिक फायदा हुआ है। कंपनी का बाजार मूल्यांकन ₹53,692.42 करोड़ बढ़कर ₹12,47,281.40 करोड़ हो गया। यह इस हफ्ते का सबसे बड़ा उछाल रहा।

End of Feed