TikTok-US Deal: ट्रंप की चाल से टिकटॉक का ट्रांसफर, अब अमेरिकी अरबपति होंगे बॉस!

TikTok-US Deal : डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें $14 अरब के टिकटॉक सौदे को मंजूरी दी गई है। इस समझौते के तहत टिकटॉक का अधिकांश स्वामित्व अब अमेरिकियों को ट्रांसफर किया जाएगा। इस डील में प्रमुख भूमिकाएं निभाने वाले व्यक्तियों में ओरेकल के लैरी एलिसन, डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल और मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक शामिल हैं।

TikTok-US Deal : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिससे करीब $14 अरब की TikTok डील का रास्ता खुल गया। इस समझौते से ऐप का बहुसंख्यक स्वामित्व अमेरिकी कंपनियों के हाथों में जा सकता है। हालांकि डील की मूल बातें तय हो चुकी हैं, लेकिन कानूनी और वित्तीय विवरणों को अंतिम रूप देना अभी बाकी है। ट्रंप ने हस्ताक्षर के समय कहा कि यह पूरी तरह से यूएस ऑपरेटेड होगा। मुझे राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बहुत सम्मान है, और मैं इसकी सराहना करता हूं कि उन्होंने इस डील को मंजूरी दी। इसको सही तरीके से पूरा करने के लिए चीन का समर्थन जरूरी था।

Donald Trump, TikTok deal

ट्रंप ने TikTok डील के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए (तस्वीर-AP)

इस डील में कौन-कौन शामिल हैं?

ट्रंप ने सभी निवेशकों के नाम नहीं बताए, लेकिन पुष्टि की कि Oracle और इसके सह-संस्थापक लैरी एलिसन इस डील में बड़ी भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा टेक उद्यमी माइकल डेल और मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक का नाम भी उन्होंने लिया। उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने कहा कि आने वाले हफ्तों में और जानकारी शेयर की जाएगी। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि सभी निवेशक बहुत प्रसिद्ध और आर्थिक रूप से मजबूत लोग हैं, वास्तव में बहुत मशहूर।

End of Feed