शेयर बाजार में आज दूसरे दिन अच्छी तेजी है। लगातार बड़ी गिरावट के बाद तेजी लौटने से निवेशके के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने पिछले एक साल में 742% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी का नाम स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज है। नोमुरा ने डेटा सेंटर में बढ़ते निवेश और ऑप्टिकल फाइबर की बढ़ती मांग से मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं का हवाला देते हुए इस स्टॉक पर 'बाय' रेटिंग और 1,350 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। शेयर का आज का भाव 1,016.65 रुपये है।
मल्टीबैगर स्टॉक
निवेशकों को किया मालामाल
पिछले एक साल में इस स्टॉक में लगभग 742% की तेजी आई है, जबकि अकेले पिछले महीने में इसमें 29.30%
से की बढ़त हुई है। अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में एक साल पहले 1 लाख रुपये निवेश किया था तो आज उसका पैसा बढ़कर 8.42 लाख रुपये हो गया है।
नोमुरा का अनुमान है कि ऑप्टिकल फाइबर केबल इंडस्ट्री को कई सालों तक चलने वाले डिमांड साइकल से फायदा होगा। इसकी वजह डेटा सेंटर की क्षमता में तेजी से हो रही बढ़ोतरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते वर्कलोड हैं। नोमुरा को उम्मीद है कि 2030 तक ग्लोबल और US डेटा सेंटर की क्षमता में सालाना कंपाउंड रेट से क्रमशः 22% और 20% की बढ़ोतरी होगी। फाइबर के लगातार रोलआउट के साथ-साथ, इससे स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज़ के मुख्य बाजारों - नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में ऑप्टिकल फाइबर केबल की मांग में 14% की सालाना कंपाउंड ग्रोथ रेट (CAGR) देखने को मिल सकती है।
ग्लोबल ऑप्टिकल फाइबर में 9% हिस्सेदारी
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में, चीन को छोड़कर ग्लोबल ऑप्टिकल फाइबर केबल मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी 9% थी। नोमुरा के अनुसार, डेटा सेंटर मार्केट में इसकी हिस्सेदारी, जो अभी कम सिंगल डिजिट में है। हालांकि, नोमुरा ने कुछ अहम जोखिमों की ओर भी इशारा किया है, जिनके बारे में निवेशकों को पता होना चाहिए। इनमें AI और डेटा-सेंटर पर होने वाले खर्च (capex) में सुस्ती, उम्मीद से ज्यादा तेजी से इंडस्ट्री की क्षमता में बढ़ोतरी, ऑर्डर मिलने या उन्हें पूरा करने में कमजोरी, और कानूनी दावों के कारण संभावित कैश आउटफ्लो शामिल हैं।
बड़ा निवेश करने की योजना
स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज अपनी क्षमता को 50% तक बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल ईयर 2027 और 2029 के बीच 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। नोमुरा का अनुमान है कि फाइनेंशियल ईयर 2029 तक डेटा सेंटर बिजनेस से होने वाली कमाई कुल रेवेन्यू का 40% होगी, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2026 में यह 1% थी। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि EBITDA मार्जिन 12% से बढ़कर 24% हो जाएगा। साथ ही, फाइनेंशियल ईयर 2026 और 2029 के बीच रेवेन्यू और EBITDA के क्रमशः 50% और 89% की कंपाउंड सालाना दर से बढ़ने का अनुमान है, जबकि PAT (टैक्स के बाद का मुनाफा) 57 गुना बढ़ने का अनुमान है।डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
