बीएसई में लिस्टेड स्मॉल-कैप कंपनी एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में बुधवार को लगभग 5% की तेजी देखी गई। यह तेजी कंपनी के मजबूत चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजों के बाद आई, जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 93.8% बढ़कर 12.21 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹6.30 करोड़ था। मार्च तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री भी ₹44.5 करोड़ से बढ़कर ₹120.4 करोड़ हो गई, यानी 170.6% की वार्षिक वृद्धि। इसके साथ ही कंपनी के शेयर ने आज अपना 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर छू लिया।
मल्टीबैगर स्टॉक
पिछले सप्ताह में 13.02%, तिमाही में 82.08% और पिछले एक वर्ष में 3600% की शानदार तेजी के साथ एलीटकॉन का स्टॉक मल्टीबैगर बनकर उभरा है। हालांकि, निवेशकों के लिए चिंता की बात यह रही कि Earnings Per Share (EPS) घटकर ₹0.76 पर आ गया है, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे कम है।
एलीटकॉन इंटरनेशनल सिगरेट, शीशा, स्मोकिंग मिक्सचर और अन्य तंबाकू उत्पादों के निर्माण और व्यापार में संलग्न है। 2021 से यह कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों जैसे UAE, सिंगापुर, हांगकांग, यूके और अन्य यूरोपीय देशों में सक्रिय है। भविष्य में, कंपनी च्युइंग तंबाकू, स्नफ ग्राइंडर, माचिस, माचिस बॉक्स, और पाइप जैसे नए उत्पाद लॉन्च करने की योजना बना रही है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
