दुनियाभर में फेमस हो रही भारत की ये कॉफी, इतना बड़ा है कारोबार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कॉफी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत की कॉफी दुनियाभर में कितनी फेमस हो रही है। अब सवाल ये उठता है कि भारत में कॉफी का कारोबार आखिर कितना बड़ा है? और देश से कितनी कॉफी विदेशों में एक्सपोर्ट की जाती है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इस बार चाय नहीं, बल्कि कॉफी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत की कॉफी अब दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है, खासकर ओडिशा के कोरापुट इलाके की कॉफी, जिसकी खुशबू अब ग्लोबल मार्केट तक फैल चुकी है। आइए जानते हैं, आखिर कितना बड़ा है इस भारतीय कॉफी का कारोबार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल सहित देश के विभिन्न राज्यों में उगाई जाने वाली कॉफी विश्व स्तर पर लोकप्रिय हो रही है। प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण में यह भी कहा कि पूर्वोत्तर भी कॉफी की खेती में आगे बढ़ रहा है और इससे दुनिया भर में भारतीय कॉफी की पहचान और मजबूत हो रही है।

Coffee

दुनियाभर में हो रही है फेमस

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर में भारत की कॉफी बहुत लोकप्रिय हो रही है। चाहे कर्नाटक में चिकमंगलुरु, कुर्ग और हासन हो या तमिलनाडु में पुलनी, शेवरॉय, नीलगिरी और अन्नामलाई के इलाके हों। कर्नाटक–तमिलनाडु सीमा पर नीलगिरि क्षेत्र हो या फिर केरल में वायनाड, त्रावणकोर और मालाबार के इलाके हों - भारत की कॉफी की विविधता देखते ही बनती है।

End of Feed