दिल्ली या मुंबई नहीं भारत का ये शहर बना, हॉट इन्वेस्टमेंट हब; रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बेंगलुरु, जिसे ‘भारत का सिलिकॉन वैली’ कहा जाता है, कई बड़ी टेक कंपनियों और हजारों स्टार्टअप्स का घर है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के स्टार्टअप्स ने पिछले दशक में $64 बिलियन से ज्यादा फंडिंग जुटाई है, जो भारत की कुल स्टार्टअप फंडिंग का 31% है। इसने निवेश के मामले में दिल्ली मुंबई को भी पछाड़ दिया है।

आईटी हब बेंगलुरु रियल एस्टेट के मामले में तेजी से ऊपर जा रहा है। लंदन स्थित रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक की प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स (PGCI) Q2 2025 रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े भारतीय शहरों को पीछे छोड़ दिया है। भारत में यह शहर अब सबसे आकर्षक रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट हब बन गया है।

Investment Hub

Investment Hub

बेंगलुरु में क्यों बढ़ रही हैं प्रॉपर्टी की कीमतें?

आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरु में प्राइम रियल एस्टेट की कीमतें सालाना 10.2% की दर से बढ़ी हैं। यह बढ़त भारतीय शहरों में सबसे ज्यादा है। इसके बाद मुंबई (8.7%) और दिल्ली (3.9%) का स्थान है। वैश्विक स्तर पर बेंगलुरु को टॉप-15 ग्लोबल शहरों में चौथा स्थान मिला है, जबकि मुंबई 6वें और दिल्ली 15वें स्थान पर हैं।

End of Feed