Nifty में कल से नहीं दिखेगा ये बड़ा दिग्गज IT स्टॉक, BSE की होगी एंट्री, क्यों हुआ उलटफेर?

देश की 50 सबसे बड़ी कंपनियों के इंडेक्स NIFTY में कल से एक बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। IT दिग्गज WIPRO का शेयर इंडेक्स से बाहर हो रहा है। जबकि, BSE इसकी जगह लेगा।

Nifty 50 Rebalancing September 2026 : भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स Nifty में बुधवार, 30 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। करीब तीन दशक से Nifty का हिस्सा रहा IT दिग्गज Wipro अब बेंचमार्क इंडेक्स से बाहर हो जाएगा और उसकी जगह देश का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज चलाने वाली कंपनी BSE का शेयर लेगा। NSE Indices के अर्धवार्षिक रिव्यू में यह बदलाव तय किया गया था और इसे 29 सितंबर के मार्केट क्लोज के बाद लागू किया जाएगा। यानी 30 सितंबर से Nifty में Wipro की जगह BSE नजर आएगा।

bse wipro rebalancing

BSE की निफ्टी में हुई एंट्री

निफ्टी से क्यों बाहर हुआ WIPRO?

Nifty का हर 6 महीने में रिव्यू किया जाता है। इस रिव्यू के दौरान 6 महीने के औसत फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आधार पर किसी भी स्टॉका को निफ्टी में जगह दी जाती है। इसका मतलब हुआ कि पिछले 6 महीने में WIPRO का औसत फ्री फ्लोट मार्केट कैप BSE की तुलना में कम हो गया है। वहीं, इसका दूसरा मतलब यह भी है कि अब BSE आधिकारिक तौर पर देश की 50 सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है।

End of Feed