भाई दूज पर बहन को सिर्फ तोहफा नहीं, आर्थिक आजादी दें! ये 5 फाइनेंशियल गिफ्ट आएंगे काम

आर्थिक उपहार ऐसा होना चाहिए जो देने वाले की निवेश पसंद के बजाय, पाने वाले (बहन) की जरूरतों को पूरा करे, चाहे वह इमरजेंसी फंड हो, इंश्योरेंस कवर हो या कोई लॉन्ग-टर्म निवेश।

इस बार भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक 'भाई दूज' बुधवार, 11 नवंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर भाई अपने बहन को मिठाइयां, कपड़े और गहने आदि उपहार में देते हैं, लेकिन भाई इस मौके का इस्तेमाल अपनी बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करने के लिए भी कर सकते हैं, जैसे कि उन्हें बचत करने, निवेश करने और अचानक आने वाले खर्चों के लिए तैयार रहने में सहयोग देकर। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी बहन को भाई दूज के अवसर पर आर्थिक अजादी का तोहफा दे सकते हैं।

Bhai Dooj

भाई दूज गिफ्ट आइडिया

1. SIP खोल कर दें: आप अपनी बहने के लिए भाई दूज के गिफ्ट के तौर पर एक SIP उसके नाम खोल कर दे सकत हैं। यह तोहफा आपकी बहन को वित्तीय लक्ष्यों और जोखिम उठाने की क्षमता को मजबूत करने में मदद करेगा।

End of Feed