Best Flexi Cap Funds : फ्लेक्सी कैप फंड (Flexi Cap Fund) मल्टी कैप फंड (Multi Cap Fund) की तरह होते हैं लेकिन ये एक फ्लेक्सिबल इंवेस्टमेंट मैंडेट को फॉलो करते हैं। फ्लेक्सी कैप फंड लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों के बीच अपने एलोकेशन को आसानी से बदल पाते हैं। पर ये 65 फीसदी पैसा इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स (Equity and Equity Related Instruments) में जरूर निवेश करते हैं। कई फ्लेक्सी कैप फंड हैं, जिन्होंने इसी के मद्देनजर निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। आगे जानिए इन फंड्स के बारे में।
बेस्ट 5 फ्लेक्सी कैप फंड
क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड (Quant Flexi Cap Fund)
एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की वेबसाइट पर मौजूद 20 मई तक के डेटा के मुताबिक ऐसे 7 फ्लेक्सी कैप फंड हैं, जिन्होंने बीते 5 सालों में अपने रेगुलर प्लान्स के तहत 13% से 19% सालाना रिटर्न दिया है। इनमें पहले नंबर पर है क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड (Quant Flexi Cap Fund)। इस फंड का डायरेक्ट प्लान 5 सालों में सालाना 19.59 फीसदी और रेगुलर प्लान 18.48 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड (Parag Parikh Flexi Cap Fund)
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने बीते 5 सालों हर साल 18.49 फीसदी रिटर्न दिया। वहीं इसके रेगुलर प्लान ने 5 साल में हर साल 17.44 फीसदी का फायदा कराया है।
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड (PGIM India Flexi Cap Fund)
पीजीआईएम इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 5 सालों में हर साल औसतन 16.82 फीसदी का रिटर्न दिया है। फंड का रेगुलर प्लान 5 सालों में 14.66% का रिटर्न देने में कामयाब रहा।
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड (HDFC Flexi Cap Fund)
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड का डायरेक्ट प्लान बीते 5 सालों में 15.22% का सालाना रिटर्न देने में कामयाब रहा। वहीं फंड का रेगुलर प्लान 5 साल में 14.48% का रिटर्न देता रहा है।
जेएम फ्लेक्सीकैप फंड (JM Flexicap Fund)
जेएम फ्लेक्सीकैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 14.05% का सालाना रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान ने 5 साल में 13.15% का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर 5 फ्लेक्सी कैप फंड्स के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
