जीएसटी में कमी के बावजूद इन 24 वस्तुओं की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं, देखें पूरी लिस्ट

जीएसटी रेट में कटौती के बाद जहां कई जरूरी सामान सस्ते हुए हैं, वहीं कुछ वस्तुओं की कीमतों में उम्मीद के मुताबिक राहत नहीं मिली है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 सामान ऐसे हैं जिनके दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए आपको ऐसे 24 सामानों की लिस्ट बताएं जिनके दामों मे कोई फर्क नहीं पड़ा।

सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती की है ताकि रोजमर्रा की चीजें सस्ती हों और आम जनता को राहत मिले। 22 सितंबर से लागू नए जीएसटी रेट्स के बाद सरकार ने 54 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नजर रखी। इनमें से 30 वस्तुओं के दाम में उम्मीद से ज्यादा गिरावट आई है, लेकिन 24 वस्तुएं ऐसी हैं जिनकी कीमतों में खास फर्क नहीं पड़ा।

GST

इन 24 चीजों के दामों में कोई फर्क नहीं

इन 24 वस्तुओं में नोटबुक, चॉकलेट, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, पेंसिल, थर्मामीटर और साइकिल जैसी चीजें शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, इनकी कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं आई है, जबकि इन पर जीएसटी दर घटाई जा चुकी है। हालांकि यह आकलन इस बात पर आधारित है कि इस अवधि में अन्य सभी लागतें और मुनाफा स्थिर रहे हैं।

End of Feed