YEN कैरी ट्रेड का जाल और सस्ते कर्ज का खेल, जानें कैसे महंगाई से अपना कर्ज चुका रहा जापान

दुनियाभर के इक्विटी बाजार से लेकर हर बिजनेस तक येन कैरी ट्रेड का जाल फैला है। जब भी जापान की इंस्ट्रेस्ट रेट में उतार-चढ़ाव होता है, पूरी दुनिया में तहलका मच जाता है। लेकिन, जापान अपना काम निकाल रहा है।

Japan का सरकारी कर्ज दुनिया में सबसे ज्यादा है। फिर भी एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है। महामारी के दौरान करीब 229% तक पहुंचा Japan का सरकारी कर्ज-से-जीडीपी अनुपात अब 204% के आसपास आने का अनुमान है। यानी ऐसा लग रहा है कि जापान अपने कर्ज का बोझ कम कर रहा है, जबकि उसने अचानक कोई बड़ा कर्ज चुकता नहीं किया। असली खेल यहां कर्ज घटाने से ज्यादा अर्थव्यवस्था के आकार, महंगाई और ब्याज दरों का है। IMF के मुताबिक मजबूत नॉमिनल GDP ग्रोथ और बेहतर टैक्स कलेक्शन ने हाल के वर्षों में जापान के डेट रेश्यो को नीचे खींचने में मदद की है।

Japan Yen Low Rate

सस्ते कर्ज और महंगाई का इस्तेमाल कर रहा जापान

यही वह जगह है जहां जापान लंबी मॉनेटरी पॉलिसी कहानी दिलचस्प हो जाती है। इसका असर सिर्फ टोक्यो तक सीमित नहीं रहता। सस्ता Yen दुनियाभर के निवेशकों के लिए सस्ती फंडिंग का काम करता रहा है। जब जापान में ब्याज दरें बेहद कम थीं, तब निवेशक Yen में उधार लेकर ज्यादा रिटर्न वाले दूसरे देशों के एसेट्स में पैसा लगाते थे। इस स्ट्रैटेजी को Yen Carry Trade कहा जाता है। यानी जापान की सस्ती मुद्रा का इस्तेमाल दुनिया के महंगे एसेट खरीदने के लिए किया जाता है।

End of Feed