IDFC First Bank, IDFC Ltd, IDFC Financial: IDFC First बैंक के बोर्ड ने IDFC फर्स्ट बैंक और IDFC फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी के विलय को मंजूरी दे दी है। HDFC बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन के बाद वित्तीय क्षेत्र में यह दूसरी सबसे बड़ी मर्जर डील है।
IDFC फर्स्ट बैंक
इस मर्जर के मुताबिक, IDFC लिमिटेड के शेयरधारकों को पहले से खरीदे हुए प्रत्येक 100 शेयरों के लिए IDFC फर्स्ट बैंक के 155 शेयर मिलेंगे। IDFC फर्स्ट बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "ये विलय दोनों लिस्टेड कंपनियों के शेयरधारकों के अलावा भारतीय रिजर्व बैंक, सेबी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT), स्टॉक एक्सचेंजों और अन्य सभी वैधानिक और नियामक प्राधिकरणों से अनुमोदन के अधीन है।
बता दें सोमवार को कारोबार के दौरान IDFC के शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। स्टॉक 6.3% बढ़कर 109.20 रुपये पर बंद हुआ था। IDFC फर्स्ट बैंक के शेयर 3% बढ़त के साथ 81.95 रुपये पर बंद हुए।
मार्जर से निवेशक को क्या फायदा मिलेगा
- बैंक में जिस तरह से सोमवार को तेजी देखने को मिली उससे शेयर खरीदने वालों को लाभ होगा।
- इससे लॉन्ग टर्म में फायदे कमाने के अवसर मिल सकते हैं
- इसके अलावा, इन तीन कंपनियों को मर्जर से उनके कॉर्पोरेट और संगठनात्मक ढांचा सरल बन जाएगा।
- विलय से बैलेंस शीट तटस्थ होने की उम्मीद है और इसके परिणामस्वरूप बैंक की चुकता शेयर पूंजी में कमी नहीं होगी।
- प्रभावी होने पर, IDFC फर्स्ट बैंक निर्धारित रिकॉर्ड तिथि पर IDFC लिमिटेड के शेयरधारकों को शेयर जारी करेगा।
- प्रस्तावित विलय से बैंक के प्रति शेयर स्टैंडअलोन बुक वैल्यू में 4.9% की वृद्धि होगी।
- बैंक ने एक मजबूत जमा फ्रैंचाइज़ी बनाई है, जो 4 वर्षों में 36% की सीएजीआर से बढ़ी है।
IDFC फर्स्ट बैंक की कुल संपत्ति 2.4 लाख करोड़ रुपये
IDFC लिमिटेड के पास IDFC फाइनेंशियल होल्डिंग के माध्यम से IDFC फर्स्ट बैंक में लगभग 40% हिस्सेदारी है। IDFC लिमिटेड के 100% शेयर निवेशकों के पास हैं। ईटी के मुताबिक मार्च के अंत तक, IDFC फर्स्ट बैंक की कुल संपत्ति 2.4 लाख करोड़ रुपये और कारोबार 27,194.51 करोड़ रुपये थी। FY23 के लिए, बैंक ने 2437.13 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। IDFC लिमिटेड की कुल संपत्ति 9,570.64 करोड़ रुपये और कारोबार 2,076 करोड़ रुपये था।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
