Crude पर 6 साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, फिर भी इंडियन बास्केट ब्रेंट से ऊपर! $120 औसत

सऊदी अरब ने अपने बेंचमार्क क्रूड पर 6 साल में सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया है। यह डिस्काउंट ओमान और दुबई के बेंचमार्क की तुलना में 3 डॉलर ज्यादा है। हालांकि, इसके बाद भी ICB ब्रेंट से ऊपर है।

Brent Crude Oil Vs Indian Basket : क्रूड ऑयल के दाम लगातार 90 से 100 डॉलर प्रति बैरल के बीच है। वहीं, Brent Crude का भाव भी 105 से 110 के बीच में है। खाड़ी के तेल उत्पादकों के बीच इस समय एशियाई खरीदारों को आकर्षित करने की होड़ तेज है और इसका असर क्रूड की प्राइसिंग में दिख रहा है।

Brent vs ICB

ब्रेंट क्रूड की तुलना में भारतीय बास्केट में क्रूड महंगा क्यों

पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका और ईरान के युद्ध के बीच क्रूड की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद सऊदी अरब ने अपने बेंचमार्क क्रूड पर 6 साल में पहली बार 5 डॉलर प्रति बैरल के डिस्काउंट का ऐलान किया है। इसके अलावा तमाम दूसरे खाड़ी देश भी क्रूड पर डिस्काउंट दे रहे हैं।

End of Feed