फरवरी 2026 में इस तारीख को देशव्यापी हड़ताल करेंगे 10 श्रमिक संगठन, जानिए क्यों?

Nationwide Strike Like Bharat Bandh: केंद्रीय श्रमिक संघों के संयुक्त मंच ने सरकार द्वारा श्रमिकों, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र और ग्रामीण रोजगार से जुड़े कानूनों में किए जा रहे बदलावों के विरोध में फरवरी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। श्रमिक संगठन नवंबर में अधिसूचित 4 नई श्रम संहिताओं और संसद के शीतकालीन सत्र में पारित सतत परमाणु ऊर्जा से संबंधित भारत परिवर्तन (शांति) विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

Nationwide Strike Like Bharat Bandh : देश के केंद्रीय श्रमिक संघों के एक संयुक्त मंच ने फरवरी में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल करने का फैसला किया है। यह हड़ताल सरकार द्वारा श्रमिकों, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र और ग्रामीण रोजगार से जुड़े कानूनों में किए जा रहे बदलावों के विरोध में होगी। श्रमिक संगठनों का कहना है कि ये बदलाव मजदूरों के अधिकारों और हितों को कमजोर करते हैं।

Nationwide strike, Bharat Bandh, Bharat Band

फरवरी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान (तस्वीर-PTI File Photo)

नई श्रम संहिताओं पर विरोध

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक श्रमिक संघ सरकार द्वारा नवंबर में अधिसूचित चार नई श्रम संहिताओं का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन संहिताओं से मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा, काम के घंटे, वेतन और यूनियन बनाने के अधिकार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। संगठनों का आरोप है कि इन कानूनों से कंपनियों को ज्यादा फायदा होगा, जबकि मजदूरों की सुरक्षा कम हो जाएगी।

End of Feed