Tempsens Instruments IPO GMP : सब्सक्रिप्शन शुरू, मोटे मुनाफे का मिल रहा संकेत

इस साल का यह पहला मेनबोर्ड IPO है, जिसका GMP इतना जबरदस्त ट्रेंड दिखा रहा है। आज इसके लिए सब्सक्रिप्शन शुरू हो गया है। GMP के हिसाब से इश्यू को निवेशकों से तगड़ा रेस्पॉन्स मिलना तय है।

Tempsens Instruments IPO के लिए आज 20 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹285 से ₹300 प्रति शेयर तय किया है। ग्रे मार्केट में शेयर को लेकर मजबूत उत्साह नजर आ रहा है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी ₹220 है। इस हिसाब से ऊपरी प्राइस बैंड ₹300 के मुकाबले अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब ₹520 बनती है। यानी निवेशकों को करीब 73.33% का संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि, ग्रे मार्केट के संकेत आधिकारिक लिस्टिंग की गारंटी नहीं होते।

Tempsens Instruments IPO

टेम्पसेन्स आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू

73% लिस्टिंग गेन का संकेत

पिछले छह सेशन में Tempsens Instruments IPO का जीएमपी ₹65 से बढ़कर ₹220 तक पहुंचा है। GMP में लगातार तेजी से संकेत मिलता है कि निवेशकों के बीच लिस्टिंग को लेकर उम्मीद मजबूत है। हालांकि, आईपीओ में निवेश का फैसला केवल जीएमपी देखकर करना जोखिम भरा हो सकता है। कंपनी का आईपीओ 24 अगस्त को बंद होगा। शेयरों का अलॉटमेंट 25 अगस्त को फाइनल होने की संभावना है। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 27 अगस्त को क्रेडिट किए जा सकते हैं, जबकि कंपनी के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग 28 अगस्त को संभावित है।

End of Feed