क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर बने इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर, लाने वाली है 500 करोड़ रुपये के IPO

Sachin Tendulkar Techno Paints and Chemicals Brand Ambassador : टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स अगले वित्त वर्ष में आईपीओ के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने तीन साल के लिए सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी का कहना है कि ‘मास्टर ब्लास्टर’ के साथ जुड़ने से देशभर में उसकी मौजूदगी और राष्ट्रीय पहचान मजबूत होगी।

Sachin Tendulkar Techno Paints and Chemicals Brand Ambassador : पेंट और केमिकल क्षेत्र की कंपनी टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स अगले वित्त वर्ष में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी आईपीओ के जरिये करीब 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस फंड का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और देशभर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

Sachin Tendulkar, Brand Ambassador

टेक्नो पेंट्स आईपीओ से 500 करोड़ रुपये जुटाएगी, सचिन तेंदुलकर को ब्रांड एंबेसडर बनाया (तस्वीर- BCCI)

सचिन तेंदुलकर बने ब्रांड एंबेसडर

कंपनी ने अपने ब्रांड को नई पहचान देने के लिए दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को तीन साल के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। टेक्नो पेंट्स का मानना है कि सचिन तेंदुलकर की लोकप्रियता और भरोसेमंद छवि से कंपनी को पूरे देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी। कंपनी ने बयान में कहा कि ‘मास्टर ब्लास्टर’ के साथ जुड़कर उसका उद्देश्य अपनी राष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करना है।

End of Feed