TBO Tek Listing: TBO TEK की शानदार शुरुआत, लिस्टिंग पर दिया 55% प्रॉफिट, निवेशक मालामाल

TBO Tek IPO Listing Price: एनएसई पर TBK Tek के शेयर ने 1,426 रुपये पर शुरुआत की, जो आईपीओ प्राइस से 55 प्रतिशत अधिक है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर आईपीओ प्राइस से 441.65 रु या 48.01 फीसदी की तेजी के साथ 1361.65 रु पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • TBO TEK की हुई लिस्टिंग
  • 1426 रु पर की एनएसई पर शुरुआत
  • 55 फीसदी दिया रिटर्न

TBO Tek IPO Listing Price: बुधवार को ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी कंपनी टीबीओ टेक के शेयर की लिस्टिंग हुई। इसके शेयर की शुरुआत काफी शानदार रही। कंपनी का शेयर 920 रुपये के IPO प्राइस से 50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ और इसने 1380 रु पर शुरुआत की। 1,380 रुपये पर लिस्ट होने के बाद ये शेयर 58.25 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,455.95 रुपये तक पहुंच गया। एनएसई पर इसने और भी ज्यादा बढ़त के साथ 1,426 रुपये पर शुरुआत की, जो आईपीओ प्राइस से 55 प्रतिशत अधिक है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर आईपीओ प्राइस से 441.65 रु या 48.01 फीसदी की तेजी के साथ 1361.65 रु पर है।

TBO Tek IPO Listing Price

टीबीओ टेक आईपीओ लिस्टिंग रेट

ये भी पढ़ें -

End of Feed