बचत के साथ टैक्स बचाने में भी काम आएगी Post Office की ये स्कीम, सालाना इतना मिलेगा ब्याज

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 13, 2023, 05:15 PM IST

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम फिक्स डिपॉजिट (Fixed Deposit) स्कीम है जिस पर ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। साथ ही टैक्स छूट का भी लाभ इससे उठाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए है खास
  • 5 साल के टर्म डिपॉजिट पर है छूट
  • एक साल में 5.5% तक ब्याज

Post office Term Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस में कई स्कीम्स है पर, आपको टैक्स में भी बेनिफिट चाहिए और कोई सुरक्षित निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज हम उसी के बारे में बता रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम फिक्स डिपॉजिट (Fixed Deposit) स्कीम है जिस पर ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। साथ ही टैक्स छूट का भी लाभ इससे उठाया जा सकता है। टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit Scheme) को नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की ब्याज दर में हर तीन महीने बदलाव किया जाता है। तो आइए इस स्कीम के बारे में जानते हैं…

Post office

पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट स्कीम

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में औसतन अच्छा रिटर्न मिलता है। आप इसमें टर्म डिपॉजिट यानी 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। आप इस स्कीम में 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चे का अकाउंट ओपेन करा सकते है।

End of Feed