Tata Trust Vs Tata Sons : लिस्टिंग से बचने को नया प्लान, 2 कंपनियों का होगा मर्जर

टाटा के साम्राज्य को संभालने वाली कंपनी टाटा सन्स पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए टाटा ट्रस्ट्स ने नया प्लान बनाया है। अब दो कंपनियों के मर्जर के जरिये टाटा सन्स की लिस्टिंग को टालने की कोशिश की जा रही है।

Tata Trust Vs Tata Sons : रिजर्व बैंक के नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) नियमों के तहत Tata Sons पर लिस्टिंग का दबाव है। जबकि, इस कंपनी में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले Tata Trusts की कोशिश है कि ये कंपनी लिस्ट नहीं हो, इसके लिए फिलहाल ट्रस्ट एक नए प्लान पर काम कर रही है। Tata Trusts ने Tata Sons को स्टॉक मार्केट लिस्टिंग से बचाने के लिए एक नया रणनीतिक मर्जर प्लान बनाया है। इसे स्ट्रैटीजिक रीऑर्गेनाइजेशन भी कहा जा रहा है।

Tata Sons vs tata trusts

टाटा ट्रस्ट ने पेश किया नया प्लान

अब क्या है टाटा प्लान?

नए प्लान के तहत Tata Electronics Systems Solutions Pvt Ltd (TESS) और Tata Consulting Engineers (TCE) का Tata Sons में विलय करने का प्रस्ताव रखा गया है। मकसद Tata Sons के बिजनेस और एसेट मिक्स् को इस तरह बदलना है कि कंपनी रिजर्व बैंक के NBFC या कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) फ्रेमवर्क के दायरे से बाहर हो सके। ऐसा होने पर कंपनी पर लागू लिस्टिंग की शर्तें हट सकती है।

End of Feed