टाटा स्टील इंडिया की बिक्री बीते वित्त वर्ष में 6% बढ़कर हुई दो करोड़ टन

Tata Steel: टाटा स्टील इंडिया की बिक्री बीते वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 6 प्रतिशत हो गई। भारत में इस कंपनी का उत्पादन 1.88 करोड़ टन रहा।

Tata Steel: टाटा स्टील इंडिया की बिक्री बीते वित्त वर्ष (2023-24) में 6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.99 करोड़ टन रही है। कंपनी की बिक्री को खुदरा, वाहन और रेलवे खंड में अधिक मांग से बढ़त मिली। टाटा स्टील ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस दौरान भारत में कंपनी का उत्पादन 1.88 करोड़ टन रहा।

Tata Steel India, Tata Steel, Stock Market, E Commerce Platform, Tata Steel Sales

टाटा स्टील की बिक्री बढ़ी

वाहन की भी बढ़ी बिक्री

बीते वित्त वर्ष में वाहन और विशेष उत्पाद खंड में बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 29 लाख टन रही थी। समीक्षाधीन अवधि में ब्रांडेड उत्पाद और खुदरा खंड में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 65 लाख टन रही। औद्योगिक उत्पाद एवं परियोजना खंड में बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 77 लाख टन रही। कंपनी ने कहा कि उपखंडों में इंजीनियरिंग खंड में सबसे ज्यादा वार्षिक बिक्री हुई।

End of Feed