5 साल में Tata Sons का मुनाफा 10 गुना बढ़ा, ₹26,232 करोड़ के प्रॉफिट के साथ नया मुकाम हासिल

सिर्फ प्रॉफिट ही नहीं, Tata Sons के कुल राजस्व और नेटवर्थ में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। कंपनी की आय (Revenue) FY20 में ₹24,896 करोड़ थी, जो FY25 में ₹38,835 करोड़ तक पहुंच गई, यानी करीब 56% की ग्रोथ। वहीं नेटवर्थ की बात करें तो यह ₹45,586 करोड़ से बढ़कर ₹1,49,680 करोड़ पर पहुंच गई है। यह एक बड़ी वित्तीय छलांग मानी जा रही है।

Tata Sons results: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी Tata Sons ने बीते पांच वर्षों में अपने मुनाफे में जबरदस्त उछाल दर्ज की है। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019-20 में जहां ₹2,680 करोड़ था, वह बढ़कर 2024-25 में ₹26,232 करोड़ हो गया है। यानी इस अवधि में मुनाफे में लगभग 10 गुना की बढ़ोतरी हुई है।

Tata Sons

Tata Sons (Pic Credit: PTI)

रेवेन्यू और नेटवर्थ में भी बंपर ग्रोथ

End of Feed